जिंदगी केवल एक रात है !
किसी की रात लम्बी होती है
किसी की छोटी
हर इन्सान
इस एक रात में
कई सपने देखता है
छोटे छोटे सपने
बडे बडे सपने
कुछ पूरे हो जाते हैं
कुछ टूट जाते हैं ।
जब बडे सपने पूरे होते है
तब कई छोटे सपने भी पूरे हो जाते है ।
पर...
कई बार...
छोटे छोटे सपनो के टूटते रहने पर
बडा सपना भी टूट जाता है !
फिर भी जिंदगी केवल एक रात है
इसमें सपने देखो
बडे बडे सपने देखो
सपने टूटते हैं...
टूट जाने दो,
तुम मत टूटो
फिर सपने देखो
फिर सपने सजाओ
जिंदगी केवल एक रात है
इसे यूं ही न गंवाओ
बस...
एक रात की ही तो बात है...
इसे पूरी तरह जी के दिखाओ !
जीवन का प्रकाश इस अनंत ब्रह्मांड में और कहां फैला है ज्ञात नही।
ब्रह्मांड की अनंत जड्ताओ के समग्र से जीवन की उत्पत्ति दुर्लभतम घटना है
जिन्दगी तो दिन का उजाला है रात तो अज्ञान,असत्य, से निरन्तर प्राणवायु पाते भय और तृष्णा की कालिमा है
जिन्दगी के दिव्य प्रकाश में अनन्त जिज्ञासा से सत्यान्वेषी बन अज्ञान और असत्य के अंधकार को मानवता की मुक्ति के लिए नष्ट करके दिखाओ तो
जिंदगी केवल एक रात है
इसे यूं ही न गंवाओ
बस...
एक रात की ही तो बात है...
इसे पूरी तरह जी के दिखाओ
बहुत सुंदर ...
'गर इसे पूरी तरह जी लिया
तो यह सार्थक है ।
बहुत सुंदर ...काव्य
positive thinking about life ..