नमस्ते,

हिंदीभाषी यह स्थल सभी हिंदीप्रेमीयोंका है | सभी हिंदीप्रेमीयोंसे निवेदन है की हिंदीभाषी.कॉम को अधीक बेहतर बनाने के लिये क्या किया जा सकता है इस विषय पर अपना अभिप्राय दें | आप हिंदीभाषी के विस्तार तथा संपादन मंडल मे प्रवेश कर सकते है| संपादन मंडल और सभी कार्य कैसे चले आदी सभी विषयोंपर इस जगह चर्चा होना अपेक्षीत है|

PostHeaderIcon सुझाव


प्रणाम !!!

हिंदीदिवस के अवसर पर हिंदीभाषी.कॉम को नये रंग रूप में प्रस्तुत करने के लिए बधाई व धन्यवाद स्वीकार करें ।
लेकिन अपने नये-रंग-रूप में आने के बाद पेज़ आज पहली बार खोल पाने में सफल हुआ हूँ ।
वेबसाइट को अधिक सुंदर और लोकप्रिय बनाने के प्रयास होने चाहिए । इस हेतु सर्वप्रथम व्यवस्थापक द्वारा भाषा व वर्तनी संबंधी त्रुटियाँ दूर की जानी चाहिए । अब आपने अपने संदेश में हिंदीप्रेमियों को हिंदीप्रेमीयों लिखा है, इसी प्रकार अनेक शब्दों, विशेषकर पंचमाक्षरों को लेकर भ्रम की स्थिति बनाकर रखी जाती है यथा - हिंदी को हिन्दी लिखा जाए या हिंदी ही, उसी प्रकार मञ्च को मंच लिखा जाए या मञ्च । इस संबंध में व्यवस्थापक मानक रूप को अपनाए । हिंदी के शब्दों में त्रुटियाँ दूर की जाएँ ।

संपादक मंडल में शामिल होने और वेबसाइट को विस्तार देने के संबंध में आपने सुझाव माँगा है, इस संबंध में लेखकों को क्या सुविधाएँ दी जाएँगी और संपादक मंडल में शामिल होने पर क्या भूमिका होगी , इस संबंध में स्पष्ट नीति तैयार की जानी चाहिए ।

हिंदीभाषी.कॉम का एक शुभेच्छुक !!!!

भवदीय

मनोज भारती

PostHeaderIcon नीती


नमस्ते,

इस विषय पर चर्चा करने के लिये धन्यवाद. आपके कुछ सवालों का जवाब निचे दे रहा हूं |

१ ) व्यवस्थापक द्वारा भाषा व वर्तनी संबंधी त्रुटियाँ दूर की जानी चाहिए ।
-- जरून की जायेगी, इस संदर्भ मे संपादन मंडल के सुझाव अंतीम होगे |

२)लेखकों को क्या सुविधाएँ दी जाएँगी और संपादक मंडल में शामिल होने पर क्या भूमिका होगी , इस संबंध में स्पष्ट नीति तैयार की जानी चाहिए ।
-- लेखकोंको अपना लेख प्रकाशित करने की सुविधा है , उसमे कोई बदलाव नही होगा|
संपादन मंडल मे शामील संपादक को अन्य लेखकोंके लेख संपादन करने की तथा किसी भी लेख को अप्रकाशित करने या निकाल देने के अधिकार होगे | संपादन मंडल मे शामील लोग वस्तुनिष्ठ रूप से कार्य करें यह अपेक्षा होगी | आम तौर पर हिंदीभाषीपर प्रकाशित होने वाले साहित्य का संपादन करना यही मुख्य कार्य होगा |

आगे जाकर यही संपादन मंडल हिंदीभाषी का स्वरूप, नीती, तथा भविष्यका विस्तार तय करेगी | लेकीन उस के लिये संपादन मंडल का सहयोग उस स्तर पर अपेक्षीत है |

अन्य किसी भी सूचना का स्वागत है |

PostHeaderIcon नया सुझाव


सभी सदस्य, लेखक, वाचक तथा हिंदीप्रेमी लोगोंको हिंदीभाषी परिवार की ओर से हिंदी दिवस की हार्दीक शुभकामनायें |

उक्त वाक्य हिंदी की प्रकृति के अनुसार निम्नानुसार होना चाहिए था :
सभी सदस्यों, लेखकों, वाचकों तथा हिंदीप्रेमियों को हिंदीभाषी परिवार की ओर से हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

PostHeaderIcon बदलाव...


भारतीजी,

आपके द्वारा दिया गया बदलाव किया गया है |

PostHeaderIcon धन्यवाद


तुरंत सुधार करने के लिए धन्यवाद !

PostHeaderIcon व्यवस्थाप


व्यवस्थापक महोदय

plz check the website of hindibhashi.com
because there is some problems
in opening of this site.

भाषा बदलें ।
हिंदी
अंग्रेजी

Ctrl+\ दबाके भाषा बदलें ।
हिन्दी दिवस

सभी सदस्यों, लेखकों, वाचकों तथा हिंदीप्रेमियों को हिंदीभाषी परिवार की ओर से हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

सदस्य आगमन
सक्रिय सदस्य
इस समय 0 सदस्य और 3 अतिथि आये है।
नया कौन है?
  • Buchanan25DOROTHY
  • कविता वर्मा
  • anup rajput
  • vicon628
  • Vankurik