हिन्दी जो भारत और विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, उसकी जड़े प्राचीन भारत की संस्कृत भाषा में तलाशी जा सकती है। परंतु हिन्दी साहित्य की जड़े मध्युगीन भारत की ब्रजभाषा, अवधी, मैथिली और मारवाड़ी जैसी भाषाओं के साहित्य में पाई जाती हैं। हिंदी में गद्य का विकास बहुत बाद में हुआ और इसने अपनी शुरुआत कविता के माध्यम से की जो ज्यादातर लोकभाषा के साथ प्रयोग कर विकसित की गई। हालांकि इस बारे में विवाद कायम है लेकिन ज़्यादातर साहित्यकार देवकीनंदन खत्री द्वारा लिखे गये उपन्यास चंद्रकांता को हिन्दी की पहली प्रामाणिक गद्य रचना मानते हैं।

हिन्दी साहित्य के विकास को आलोचक सुविधा के लिये चार ऐतिहासिक चरणों में विभाजित कर देखते हैं, जो क्रमवार निम्नलिखित हैं:-

आदिकाल (1400 इसवी से पहले)

हिन्दी साहित्य के आदिकाल को आलोचक 1400 इसवी से पूर्व का काल मानते हैं जब हिन्दी का उदभव हो ही रहा था। हिन्दी की विकास-यात्रा दिल्ली, कन्नौज और अज़मेर क्षेत्रों में हुई मानी जाती है। पृथवीराज चौहान का उस वक़्त दिल्ली में शासन था और चंदबरदाई नामक उसका एक दरबारी कवि हुआ करता था। कन्नौज का अंतिम राठौड़ शासक जयचंद था जो संस्कृत का बहुत बड़ा संरक्षक था।

भक्ति काल (1375-1700)

हिन्दी साहित्य का भक्ति काल 1375 वि0 से 1700 वि0 तक माना जाता है। यह काल समग्रतः भक्ति भावना से ओतप्रोत काल है। इस काल को समृद्ध बनाने वाली चारा प्रमुख काव्य-धाराएं हैं ज्ञानाश्रयी, प्रेमाश्रयी, कृष्णाश्रयी ओर रामाश्रयी। इन चार भक्ति शाखाओ के चार प्रमुख कवि हुए जो अपनी-अपनी धारा का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये कवि हैं क्रमश:

कबीरदास [1399-15180]
मलिक मोहम्मद जायसी [1477-1542]
सूरदास [1478-1580]
तुलसीदास [1532-16023]

रीति काल (1600-1900)

हिंदी साहित्य का रीति काल संवत 1700 से 1900 तक माना जाता है यानि 1643ई० से 1843ई० तक। रीति का अर्थ है बना बनाया रास्ता या बंधी-बंधाई परिपाटी। इस काल को रीतिकाल कहा गया क्योंकि इस काल में अधिकांश कवियों ने श्रृंगार वर्णन, अलंकार प्रयोग, छंद बध्दता आदि के बंधे रास्ते की ही कविता की। हालांकि घनानंद, बोधा, ठाकुर, गोबिंद सिंह जैसे रीतिमुक्त कवियों ने अपनी रचना के विषय मुक्त रखे।

केशव [1546-1618],
बिहारी [1603-1664],
भूषण [1613-1705],
मतिराम, घनानन्द , सेनापति आदि इस युग के प्रमुख रचनाकार रहे।

आधुनिक काल (1850 इसवी के बाद)

आधुनिक काल हिंदी साहित्य पिछली दो सदियों में विकास के अनेक पड़ावों से गुज़रा है। जिसमें गद्य तथा पद्य में अलग अलग विचार धाराओं का विकास हुआ। जहां काव्य में इसे छायावादी युग, प्रगतिवादी युग, प्रयोगवादी युग और यथार्थवादी युग इन चार नामों से जाना गया, वहीं गद्य में इसको, भारतेंदु युग, द्विवेदी युग, रामचंद‍ शुक्ल व प्रेमचंद युग तथा अद्यतन युग का नाम दिया गया।

अद्यतन युग के गद्य साहित्य में अनेक ऐसी साहित्यिक विधाओं का विकास हुआ जो पहले या तो थीं ही नहीं या फिर इतनी विकसित नहीं थीं कि उनको साहित्य की एक अलग विधा का नाम दिया जा सके। जैसे डायरी, या‌त्रा विवरण, आत्मकथा, रूपक, रेडियो नाटक, पटकथा लेखन, फ़िल्म आलेख इत्यादि.

नव्योत्तर काल (1980 ईसवी के पश्चात)

नव्योत्तर काल (पोस्ट-माडर्न) की कई धाराएं हैं - एक, पश्चिम की नकल को छोड एक अपनी वाणी पाना; दो, अतिशय अलंकार से परे सरलता पाना; तीन, जीवन और समाज के प्रश्नों पर असंदिग्ध विमर्श।

कंप्यूटर के आम प्रयोग में आने के साथ साथ हिंदी में कंप्यूटर से जुड़ी नई विधाओं का भी समावेश हुआ है, जैसे- चिट्ठालेखन और जालघर की रचनाएं। हिन्दी में अनेक स्तरीय हिंदी चिट्ठे, जालघर व जाल पत्रिकायें हैं। यह कंप्यूटर साहित्य केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के हर कोने से लिखा जा रहा है. इसके साथ ही अद्यतन युग में प्रवासी हिंदी साहित्य के एक नए युग का आरंभ भी माना जा सकता है।

हिंदी की विभिन्न बोलियों का साहित्य

भाषा के विकास-क्रम में अपभ्रंश से हिन्दी की ओर आते हुए भारत के अलग अलग स्थानों पर अलग-अलग भाषा-शैलियां जन्मीं। हिन्दी इनमें से सबसे अधिक विकसित थी अतः उसको भाषा की मान्यता मिली। अन्य भाषा शैलियां बोलियां कहलाईं। इनमें से कुछ में हिंदी के महान कवियों ने रचना की जैसे तुलसी ने रामचरित मानस को अवधी में लिखा और सूर ने अपनी रचनाओं के लिए बृज भाषा को चुना। बिहारी, मैथिली, राजस्थानी, मारवाड़ी, मालवी, कन्नौजी आदि बोलियां प्रमुख हैं। अधिक विकसित थी अतः उसको भाषा की मान्यता मिली। अन्य भाषा शैलियां बोलियां कहलाईं। इनमें से कुछ में हिंदी के महान कवियों ने रचना की जैसे तुलसी ने रामचरित मानस को अवधी में लिखा, सूर ने अपनी रचनाएं बृज में, विद्यापति ने मैथिली में और मीराबाई ने राजस्थानी में।

हिंदी की विभिन्न बोलियों का साहित्य आज भी लोकप्रिय है और आज भी अनेक कवि और लेखक अपना लेखन अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में करते हैं।

(यह लेख हिन्दी विकिपीडिया से लिया गया है | http://hi.wikipedia.org/)

PostHeaderIcon Толковая статья!


Спасибо за Ваш труд, жду новых постов!


PostHeaderIcon The era of Baroque music


The era of Baroque music (1600-1750) began accept credit card when the first operas were written and when contrapuntal music became prevalent. German Baroque composers wrote for small ensembles including strings, brass, and woodwinds, as well as choirs, pipe organ, harpsichord, and web design services clavichord. During the Baroque period, several major music forms were defined that lasted into later periods when they were expanded and evolved further, including the fugue, the invention, the sonata, and the concerto.[11] Composers from the Baroque era include internet phone Johann Sebastian Bach, George Frideric Handel and Georg Philipp Telemann. The music of the Classical period (1750-1800) is characterized by homophonic texture, often featuring a prominent melody with accompaniment. These new melodies tended to be almost voice-like and singable. The internet service providers now popular instrumental music was dominated by further evolution of musical forms initially defined in the Baroque period: the sonata, and the concerto, with the addition of the new form, the symphony. Joseph Haydn and Wolfgang Amadeus Mozart are among the central figures of the Classical period.

भाषा बदलें ।
हिंदी
अंग्रेजी

Ctrl+\ दबाके भाषा बदलें ।
हिन्दी दिवस

सभी सदस्यों, लेखकों, वाचकों तथा हिंदीप्रेमियों को हिंदीभाषी परिवार की ओर से हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

सदस्य आगमन
सक्रिय सदस्य
इस समय 0 सदस्य और १ अतिथि आये है।
नया कौन है?
  • कुमर गौरव
  • Buchanan25DOROTHY
  • कविता वर्मा
  • anup rajput
  • vicon628