मीराबाई के सुबोध पद

28. राग पीलू

…………………….

करुणा सुणो स्याम मेरी, मैं तो होय रही चेरी तेरी।। दरसण कारण भई बावरी बिरह-बिथा तन घेरी। तेरे कारण जोगण हूंगी, दूंगी नग्र बिच फेरी।। कुंज बन हेरी-हेरी।। अंग भभूत गले मृगछाला, यो तप भसम करूं री। अजहुं न मिल्या राम अबिनासी बन-बन बीच फिरूं री।। रोऊं नित टेरी-टेरी।। जन मीरा कूं गिरधर मिलिया दुख मेटण सुख भेरी। रूम रूम साता भइ उर में, मिट गई फेरा-फेरी।। रहूं चरननि तर चेरी।।28।।

शब्दार्थ /अर्थ :- बावरी =पगली। सुणी =सुनी। जोगण = योगिनी। नग्र बिच = नगर में भभूत =भस्म, राख। यो तन =यह शरीर। टेरि-टेरि = पुकार-पुकारकर सुख भरि = सुख देने वाले। रूम-रूम =रोम-रोम। साता =शांन्ति। फेरा-फेरी =आना-जाना, जनम-मरण।