मीराबाई के सुबोध पद

33. राग काफी

…………………….

घर आंगण न सुहावै, पिया बिन मोहि न भावै।। दीपक जोय कहा करूं सजनी, पिय परदेस रहावै। सूनी सेज जहर ज्यूं लागे, सिसक-सिसक जिय जावै।। नैण निंदरा नहीं आवै।। कदकी उभी मैं मग जोऊं, निस-दिन बिरह सतावै। कहा कहूं कछु कहत न आवै, हिवड़ो अति उकलावै।। हरि कब दरस दिखावै।। ऐसो है कोई परम सनेही, तुरत सनेसो लावै। वा बिरियां कद होसी मुझको, हरि हंस कंठ लगावै।। मीरा मिलि होरी गावै।।33।।

शब्दार्थ /अर्थ :- दीपक जोय = दीपक जलाकर। नैण =नयन। निंदरा =नींद। कदकी =कबकी। ऊभी =खड़ी। हिवड़ा = हृदय।अकलावै =व्याकुल हो रहा है। सनेसो = सन्देश। बिरियां = समय। होसी =होगी।