ऐ इन्सानों

ऐ इन्सानों
गजानन माधव मुक्तिबोध
आँधी के झूले पर झूलो आग बबूला बन कर फूलो कुरबानी करने को झूमो लाल सबेरे का मूँह चूमो ऐ इन्सानों ओस न चाटो अपने हाथों पर्वत काटो पथ की नदियाँ खींच निकालो जीवन पीकर प्यास बुझालो रोटी तुमको राम न देगा वेद तुम्हारा काम न देगा जो रोटी का युद्ध करेगा वह रोटी को आप वरेगा ।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी लिखें!

टिप्पणी लिखें